हरदोई में स्मार्ट बिजली मीटरों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन हरदोई।

हरदोई में स्मार्ट बिजली मीटरों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन
हरदोई।
जनपद में लगाए जा रहे स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर आम जनता में बढ़ते आक्रोश के बीच *जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया*।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कचहरी, सिनेमा चौराहा सहित शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी हरदोई के माध्यम से माननीय राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद से बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है.
*जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा*,स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता से खुली लूट की जा रही है। बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सरकार को तत्काल इस व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराकर जनता को राहत देनी चाहिए।”
*वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा*,
“हरदोई में स्मार्ट मीटर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। बिना सूचना के बिजली कटौती और तकनीकी खामियों ने लोगों को परेशान कर रखा है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।”
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि स्मार्ट मीटरों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा कर राहत दी जाए, बिना सूचना बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाए जाने की मांग भी उठाई गई है।
इस दौरान *पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत विशाल, नंदवंशी, प्रदेश महिला सचिव श्रीमती मंजू लता मित्र, आफताब हैदर, राजेंद्र वर्मा, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी*, *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हसन अहमद, पीसीसी सदस्य आशीष पाल, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता देवी ,विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामबहोर एडवोकेट, जिला महासचिव रूपलाल कोरी , जिला महासचिव गोपाल पांडे, सूचना अधिकार जिला अध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, एससी/एसटी जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा,* शहर कांग्रेस सचिव अमित चंद्रा, अनूप सिंह, इस्लाम गाजी, सर्वेश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष ंसाडी रामचंद्र वर्मा, मोरध्वज वर्मा, शिल्पी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, शहर कंट्रोल रूम इंचार्ज श्रीमती ममता पाल, अनूप दीक्षित, जिला सचिव आजम खान ,श्रवण राजपूत ,अखिलेश पांडे ,शरीफ अहमद, धर्मेंद्र सिंह ,अनूप तिवारी ,रामदत्त सविता, मेहताब अहमद, राजकुमार सिंह ,सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जल्द समाधान की मांग उठाई गई।

Related posts

Leave a Comment