एजेंसी
West Bengal Elections | Amit Shah की बड़ी भविष्यवाणी: ‘बंगाल में विदा होंगी दीदी, पहले चरण के बाद ही BJP का 110 सीटों पर कब्जा तय’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है।
शाह के अनुसार, पहले चरण में हुई 92.88 प्रतिशत की ऐतिहासिक वोटिंग इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य की जनता ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी TMC सरकार को राज्य में करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा, “हमें जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक पश्चिम बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना फ़ैसला कर लिया है। 16 ज़िलों की 52 सीटों पर 92.98 प्रतिशत वोटिंग यह दिखाती है कि ‘दीदी’ की विदाई तय है और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने वाली है। डर खत्म होगा और उसकी जगह भरोसा लेगा।”
मरियम टाइम्स को लाइक,बशर v follow kren
Mariyam times news 9838040912

