उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुए सड़क हादसा में 11 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुए सड़क हादसा में 11 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
सीएम योगी ने सड़क हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मिर्जापुर प्रशासन/ पुलिस के अधिकारियों को तत्काल तत्काल राहत कार्यों में जुट जाने का दिया निर्देश
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया।
ड्रमंडगंज घाटी के ढलान वाले रास्ते पर एक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप 11 लोगों की जान चली गई।
हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो भारी ट्रकों के बीच फंसी एक कार पूरी तरह कुचल गई और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, जिस ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मारी, उसके ब्रेक फेल होने का संदेह है।
यह हादसा रात करीब 8:30 बजे ड्रमंडगंज घाटी के निचले हिस्से में ढलान वाले रास्ते पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
सीएम योगी ने सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मिर्जापुर प्रशासन को पीड़ित लोगों को तत्काल राहत व बचाव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।
Mariyam Times ko like,nshare v follow kre
Mariyam Times news 9838040912
May be an image of combine

Related posts

Leave a Comment