एजेंसियां
तमिलनाड का 2026 का विधानसभा चुनाव राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक युगांतरकारी मोड़ के रूप में दर्ज होने जा रहा है।
यह चुनाव केवल सत्ता के परिवर्तन का संघर्ष नहीं है, बल्कि उस पांच दशक पुराने राजनीतिक ढांचे के ढहने का संकेत है जिसमें केवल दो द्रविड़ दिग्गजों—DMK (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) और AIADMK (अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम)—का वर्चस्व रहा है।
अभिनेता-राजनेता विजय और उनकी पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) के प्रवेश ने एक स्थिर दो-ध्रुवीय व्यवस्था को एक अस्थिर और रोमांचक त्रिकोणीय मुकाबले में बदल दिया है।

