हरदोई की ‘चेतना’ से रोशन हुआ जीबा बासमती का रमजान एंथम चेतना ने अपने हुनर को चमकाने के लिए पाया सही मंच

हरदोई। “हुनर को चमकने के लिए बस एक सही मंच की तलाश होती है, और जब इरादे मजबूत हों तो हरदोई की गलियों से निकलकर मुंबई के बड़े स्क्रीन तक का सफर आसान हो जाता है।” कुछ ऐसी ही कहानी है हरदोई की बेटी चेतना शुक्ला की, जिन्होंने देश के प्रतिष्ठित राईस ब्रांड ‘जीबा बासमती’ के नए कैंपेन ‘रमजान जीबा है’ में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है।

आज जब पूरे देश में मुहिम की चर्चा हो रही है, तो उसमें हरदोई की इस बेटी का चेहरा भी गर्व के साथ नजर आ रहा है। चेतना ने यह साबित कर दिया कि टैलेंट किसी बड़े शहर का मोहताज नहीं होता। इस विज्ञापन फिल्म में उनकी उपस्थिति ने न केवल ब्रांड की कहानी में जान फूंक दी है, बल्कि जनपद के हर उभरते कलाकार को एक नई उम्मीद और प्रेरणा दी है।

यह सिर्फ एक कमर्शियल नहीं, बल्कि आस्था और एकजुटता का एक ‘म्यूजिकल ट्रिब्यूट’ है। इस विशेष फिल्म को विश्व प्रसिद्ध मिशेलिन-स्टार शेफ और परोपकारी विकास खन्ना का भी समर्थन प्राप्त है। साझा भोजन, करुणा और साथ मिलकर खुशियां मनाने की थीम पर आधारित इस एंथम को शहजाद अली की रूहानी आवाज और मनदीप पांघल के संगीत ने यादगार बना दिया है। राजेश पटेल और सत्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चेतना ने नवाब यासिर अब्बास और मुसर्रत नकवी जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा की है।

मैक्सिमस कोलैब्स द्वारा निर्मित इस प्रोजेक्ट में चेतना की भूमिका को उनकी संवेदनशीलता और अभिनय की गहराई के लिए विशेष रूप से सराहा जा रहा है। विज्ञापन का संदेश स्पष्ट है कि त्योहार सिर्फ मनाए नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं। चेतना शुक्ला की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी की लहर है।

एक राष्ट्रीय ब्रांड के विज्ञापन का हिस्सा बनना उनके कला के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। विज्ञापन रिलीज होते ही सोशल मीडिया और स्थानीय गलियारों में लोग इसे ‘मिट्टी की जीत’ बताकर चेतना के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Mariyam Times ko like, share v follow kren Mariyam Times news 9838040912

Related posts

Leave a Comment