उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने 24 फरवरी मंगलवार की देर शाम हरदोई जनपद के मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में. विधायक Ashish Singh Ashu के प्रिय अनुज, कृषि वैज्ञानिक स्व. आलोक सिंह ” नीलू” जी की आठवीं पुण्यतिथि एवं पिता प्रख्यात शिक्षाविद, अमर लोकतंत्र सेनानी स्व. शिवराज सिंह जी की पुण्यस्मृति के उपलक्ष्य में आयोजित “अखिल भारतीय कवि सम्मेलन” का शुभारम्भ किया । कवि सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर विधायक आशीष सिंह आशु, व उनके परिजनों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने दोनों पुण्यात्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की व विधायक श्री आशु के, परिजनों से भी आत्मीय भेंट की। कवि सम्मेलन में आए हुए कवियों की ओजस्वी वाणी से परिपूर्ण शृंगार रस, वीर रस की कविताओं ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रोताओं में समा सा बांध दिया । Mariyam Times ko like, share v follow kren Mariyam Times news 9838040912

Related posts

Leave a Comment