हरदोई में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण की भाजपा कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता

 

भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सवाईजपुर विधायक कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती वर्मा भी रहीमौजूद

 

केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत के संकल्प को गति देता वाला बजट

 

हरदोई। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा है किप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला बजट है।

हरदोई के भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कियह बजट राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

 

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा किहाई-स्पीड रेल और रेलवे विस्तारः देश में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा क्योंकि राज्य पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण रेल नेटवर्क का केंद्र है।

इससे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी और व्यापार दोनों तेज होंगे।

 

प्रेस वार्ता में मौजूद सवाईजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने विकेंदी बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में राजमार्ग और एक्सप्रेसवे-यूपी को लॉजिस्टिक हबः बजट में राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर पर विशेष जोर दिया गया है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी को जोड़ने वाले कॉरिडोर से उद्योगों की लागत घटेगी और निवेश बढ़ेगा।

 

विधायक रानू सिंह ने कहा किMSME ग्रोथ फंड: छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए ₹10,000 करोड़ का MSME ग्रोथ फंड बनाया गया है. जिससे उत्तर प्रदेश के कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, चमड़ा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा।

पूर्वांचल-बुंदेलखंड को विकास की मुख्यधारा में लाने वाला बजटः केंद्रीय बजट 2026-27 में पिछड़े और आकांक्षी जिलों पर विशेष फोकस रखा गया है जिससे पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बुनियादी ढांचा, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

36 जीवनरक्षक दवाओं पर शुल्क छूटः कैंसर और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली 36 जीवनरक्षक दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई है जिससे उत्तर प्रदेश के लाखों परिवारों के इलाज का खर्च कम होगा।

हर हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती पीके वर्मा ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में गर्ल्स हॉस्टलः बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा की गई है जिससे उत्तर प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित आवास और बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Mariyam Times ko like, share v follow kren।

Mariyam Times news 9838040912

Related posts

Leave a Comment