हरदोई जनपद के राजनीतिक पुरोधा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ,पूर्व विधायक, “बाबू श्री श्रीश चंद्र अग्रवाल जी की जयंती पर हरदोई जनपद के जनप्रतिनिधियों विभिन्न दलों से जुड़े हुए नेताओं अधिवक्ताओं समाज सेवायों इस मित्रों व शुभचिंतकों ने जिला पंचायत स्थित उनकी मूर्ति माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

हरदोई नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने अपने पूजनीय पिताजी की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि पिता जी समाज के पिछड़े, गरीबों के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु सदैव समर्पित रहे।
पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का कहना था कि नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण आपका सम्पूर्ण जीवन हमेशा हमें जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि आज भी बाबू जी हरदोई की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाते है। उन्होंने कहा कि बाबूजी के द्वारा दिए दिए संस्कार और शिक्षाएं सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
हरदोई जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पी के वर्मा ने कहा कि बाबूजी के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और सिद्धांतों के द्वारा समाज के हर क्षेत्र में स्वयं को मजबूती दिए साथ दी जा सकती है।
भाजपा नेता पीके वर्मा ने कहा कि बाबूजी द्वारा सब समाज के हित में किए गए कार्यों को कभी भुलाए नहीं जा सकता है। जयंती समारोह को ज्ञानू चाचा,टिल्लू बाबू,पंचायत उद्योग अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ,वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह , योगेश त्यागी व लक्ष्मीकांत मिश्रा ने भी संबोधित किया।
उत्तम अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने, लल्लू दादा ,पूर्व पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, के सी गुप्ता ,, हफीज अहमद मुन्ना नेता ,ओम प्रकाश मिश्रा राजू, समाजसेवी मनीष चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा ,सर्वेश त्रिपाठी ,ललित गुप्ता , राणा शाहाबादी, सुशील अवस्थी उर्फ छोटे महाराज समय तमाम अन्य लोग भी मौजूद थे।
Mariyam Times ko like, share v follow kren
