हरदोई मेला श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में सीता विदाई और झूलन लीला का हुआ भव्य मंचन

 

श्रद्धालु दर्शन हुए भाव विभोर

 

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आज लीला पंडाल में सीता विदाई और झूलन लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया।

वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान राम के चरित्र पर आधारित सीता विवाह, विदाई और झूलन लीला की प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

 

लीला के दौरान विवाह के पश्चात महाराज दशरथ द्वारा अयोध्या लौटने की बात कहने पर राम द्वारा माता सुनैना से विदाई की अनुमति लेने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। माता सुनैना और राजा जनक द्वारा सीता को स्नेहपूर्वक विदा करने तथा चारों राजकुमारियों की पालकी से विदाई का मार्मिक चित्रण किया गया। इसके बाद अयोध्या में स्वागत और सुंदर बाग में राम-सीता के झूलन का दृश्य मंचित हुआ, जिसे दर्शकों ने अत्यंत भावुक होकर देखा।

 

कार्यक्रम में आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित, अमलेन्द्र नाथ मिश्रा, संजीव कुमार श्रीवास्तव, उमेश चंद्र मिश्रा, राजेंद्र त्रिवेदी, रजनीश श्रीवास्तव, प्रेम शंकर द्विवेदी, अशोक शुक्ला, विनीत मिश्रा, त्रिलोकी नाथ, प्रमोद मिश्रा और मुनेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित रहीं।

Mariyam Times ko like, share v follow kren

Mariyam times news 9838040912

Related posts

Leave a Comment