बारात प्रस्थान से पूर्व प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अगरवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व अन्य स्वरूपों की आरती व पूजा अर्चना 

हरदोई मेला श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में निकली भव्य राम बारात,

 

जगह-जगह पर जनपद वासियों ने किया श्री राम बारात का भव्य स्वागत व की पुष्प वर्षा

 

झांकियों ने प्रस्तुत किया श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम

 

120 वर्षों से चली आ रही परम्परा में शामिल हुईं 40 से अधिक #झांकियां, नगर में उमड़ा जनसैलाब

 

मेला संचालक राम प्रकाश शुक्ला ,नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर समेत कमेटी के सभी सदस्य राय मौजूद

 

जनपद का प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं परम्परागत श्री रामलीला मेला 23 जनवरी 2026 से भव्य रूप से आरम्भ हो चुका है।

मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बारात भव्य शोभायात्रा के रूप में दोपहर लगभग 2 बजे रामलीला मैदान से नगर भ्रमण के लिए निकली। पूरी साज-सज्जा के साथ निकली यह बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रात्रि लगभग 11 बजे पुनः रामलीला मैदान पहुँचेगी। नगरवासियों ने अपने-अपने द्वार पर पुष्पवर्षा व आरती कर बारात का भावपूर्ण स्वागत किया।

 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने व्हाइट गंज स्थित अपने आवास के सामने श्री राम बारात का स्वागत आरती कर पुष्प वर्षा की।

 

समाजसेवी मनीष चतुर्वेदी ने भी भाजपा नेता अविनाश मिश्रा डॉक्टर नवीन सक्सेना युवा भाजपा नेता मास्टर लड्डू के साथप्रकाश गन हाउस के सामने श्री राम बारात का स्वागत कर आरती व पुष्पवर्षा की

 

बारात प्रस्थान से पूर्व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम एवं अन्य स्वरूपों की आरती की। उन्होंने कहा, भगवान श्रीराम हमारे जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक परम्पराओं के प्रतीक हैं। हरदोई की यह 120 वर्षों पुरानी रामलीला और राम बारात सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से हमारी परम्पराएँ सुदृढ़ होती हैं और आने वाली पीढ़ियों को संस्कार मिलते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और नगरवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’, आयोजन समिति के संचालक रामप्रकाश शुक्ला सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रामलीला कमेटी के अनुसार इस वर्ष की बारात में 20 घोड़ा-बग्घी, लिल्ली घोड़ी, जीप पर सवार विशेष स्वरूप, मुख्य सिंहासन, साथ ही 20 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सजी धार्मिक झांकियां शामिल की गईं। विभिन्न स्थानों से आए 6 बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहे।

कमेटी ने बताया कि यह मेला पिछले 120 वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है और राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता व धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है। इस वर्ष बारात में धार्मिक, सामाजिक, राष्ट्रीय एकता एवं पर्यावरण से जुड़ी लगभग 40 झांकियां सम्मिलित की गईं।

आज आयोजित भव्य धार्मिक झांकी यात्रा में कुल 21 झांकियां शामिल हुईं। झांकी यात्रा के संयोजक सुधीर शुक्ला और अनिल मिश्रा के अनुसार, रमन झांकी वालों द्वारा गणेश (ऋद्धि-सिद्धि सहित), बांके बिहारी, विष्णु अवतार और शंकर बारात (नंदी व अघोरी सहित) प्रस्तुत की गईं। रामसेवक रस्तोगी की झांकियों में जगन्नाथ, झूले पर कृष्ण के साथ चंद्रमा, इंद्रदेव चार हाथियों सहित, राजा शिवि, शबरी के राम, पर्वत पर शंकर, खाटू श्याम तथा एक राष्ट्रीय झांकी रही। वहीं मोहित झांकी वालों द्वारा गणेश (चूहा-चूहिया सहित), ऑटो रिक्शा पर राम लला, बानरों के साथ बालाजी, दो अघोरियों सहित महाकाल, भारत माता, जल के साथ गंगा माता, तिरुपति बालाजी, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियां प्रस्तुत की गईं। इसके अतिरिक्त 21 बग्घियों पर रामलीला मंडली के तीन-तीन स्वरूप, जीप वाले रथ पर पांच स्वरूप तथा कमेटी के सिंहासनयुक्त रथ पर पांच से छह स्वरूप विराजमान रहे। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता का सशक्त संदेश देने में सफल रही।

Mariyam Times news ko like share v follow kren

Mariyam times news 9838040912

Related posts

Leave a Comment