आद्या व वान्या ने जीता किड्स सीनियर व लड़कियों के जूनियर वर्ग का फोटोजेनिक ख़िताब

अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में मिस एंड मिस्टर फोटोजेनिक ऑनलाइन -सीज़न 2 प्रतियोगिता के 2 और वर्गों का परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विजेताओं की घोषणा हुई।

प्रतियोगिता के आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि 6 वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में 6 साल से 10 साल तक के बच्चों के वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा के मध्य लखनऊ की आद्या मिश्रा को प्रथम, हरदोई की कौशिकी सिंह को द्वितीय व सीतापुर की रीत मेहरोत्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। धृति महाजन व आराध्या मेहरोत्रा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। 11 से 15 वर्ष की जूनियर बालिका वर्ग में लखनऊ की वान्या भार्गव प्रथम, हरदोई की अरहमा किरमानी द्वितीय व हरदोई की ही सृष्टि गुप्ता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। दिव्या सिंह, लावन्या जायसवाल व प्रभप्रीत कौर को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। निर्णय मिसेज इंटरनेशनल 2019 शिल्पी अवस्थी, मिसेज इंडिया अर्थ 2018 डॉ पूजा त्रिपाठी पांडेय व सीनियर एडिटर रंजना त्रिपाठी ने दिया।

कार्यक्रम का संयोजन आयुषी अस्थाना, साक्षी वर्मा, शिवानी मिश्रा व पलक शर्मा कर रही हैं। सहयोगियों के तौर पर कृष्णा शर्मा, अमित गुप्ता, शिवम कपूर, दीपक कपूर, अनुराधा मिश्रा, लीला पाठक, हरप्रीत कौर, अखिलेश गुप्ता, रविकिशोर गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, महेंद्र श्रीवास्तव व श्रेय मिश्रा हैं।

Related posts

Leave a Comment