पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत है तैयार
एस .आई .आर पर विपक्ष देश को कर रहा है गुमराह
कानून व्यवस्था पर योगी मॉडल देश भर में हुआ लोकप्रिय
अधिकांश राज्यों के सीएम भी अपना रहे हैं अपने-अपने राज्यों में योगी मॉडल
हरदोई। भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा से भारत और रूस के बीच रिश्तों को और अधिक मजबूती मिली है।उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा और दोनों देशों के बीच लिए गए निर्णय से मित्रवत संबंधों पर मजबूत मोहरभी लग गई है।
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने आज हरदोई स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।
एस. आई. आर के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा लगातार देशवासियों को गुमराह करने की कड़ी आलोचना करते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि उनके बेटे नितिन अग्रवाल के हरियावां बावन विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कट गए हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि मनरेगा में लाभार्थी व्यक्ति के कार्य करने के दिनों की संख्या बढ़ाई गई है फिर भी विपक्ष अनावश्यक रूप से संसद में इसका नकारात्मक विरोध कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि विपक्ष का अगर यहीरवैया रहा तो जनता उसे बिहार की तरह आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में भी नकार देगी।
इंडिगो एयरलाइन विवाद पर बोलते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि इंडिगो ने अपने यात्रियों के साथ जो खिलवाड़ किया है इसके लिए उसे पर कोई बड़ा जुर्माना निश्चित रूप से करना चाहिए ताकि इंडिगो को अपनी गलती का एहसास हो सके।
उत्तर प्रदेश के विकास व दुरुस्त कानून व्यवस्था के लिए सीएम योगी की कार्यशैली की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि योगी मॉडल देशभर में लोकप्रिय हो चुका है ।
यही वजह है देश के अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपने-अपने राज्यों की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए योगी मॉडल को ही अपना रहे हैं।
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव यदि समय पर हुए तो भाजपा का परचम पूरी तरीके से लहराएगा और विपक्ष का सूपड़ा पूरी तरीके से साफ हो जाएगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व हरदोई पूर्व पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट भी मौजूद थे।


