हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती पी के वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में थी शामिल
भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन भी रहे मौजूद
हरदोई सीडीओ सान्या छाबड़ा की सीधी देखरेख में हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
सामूहिक विवाह समारोह में 654 हिंदू जोड़े व 27 मुस्लिम जोड़ों ने अपने-अपने रीत रिवाज के साथ वैवाहिक बंधन में बांधे
हरदोई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनपद के सी0एस0एन0 महा विद्यालय परिसर निकट लखनऊ चुंगी हरदोई में सम्पन्न हुआ।
जिसमें 654 हिन्दू जोड़े एवं 27 मुस्लिम जोड़े कुल 681 जोड़ो ने अपने रीति रिवाज के साथ वैवाहिक गठबंधन में बधें।
इस वैवाहिक जोड़ों को शासन द्वारा अनुमन्य उपहार सामग्री कुल 26 प्रकार की प्रदान की गयी है।
वैवाहिक जोड़ों को उच्च शिक्षा राज्य मंत्रीश्रीमती रजनी तिवारी, श्रीमती प्रेमावती जिला पंचायत अध्यक्ष, अजीत सिंह बब्बन , जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जिला पंचायत सदस्यगण एवं मुख्य विकास अधिकारी सानिया छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) एवं जिला समाज कलयाण अधिकारी सहित विभागो के अधिकारीगण तथा गणमान्य अतिथिगण मौजूद रहे।



