अखिलेश यादव ने युवाओं को दी आर्थिक मदद, सरकार से पूछे तीखे सवाल

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कई अहम मुद्दों पर सक्रिय नजर आए। उन्होंने सरकार की उस घोषणा पर सवाल उठाया जिसमें 200 करोड़ पेड़ लगाने की बात कही गई थी। अखिलेश ने पूछा कि आखिर इतने पेड़ों के लिए जमीन कहां चिन्हित की गई है, और क्या वाकई सरकार के पास इसके लिए कोई स्पष्ट योजना है। दूसरी ओर, अखिलेश यादव ने युवाओं के समर्थन में बड़ी पहल की। बर्कले यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने वाली एक होनहार छात्रा को आर्थिक समस्या से जूझता देख उन्होंने तुरंत 1 करोड़ रुपये की सहायता दी। इसके अलावा एक युवा टेनिस खिलाड़ी को प्रोत्साहन के तौर पर 1 लाख रुपये दिए।   अपनी बातचीत में अखिलेश यादव ने साफ कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो ‘यश भारती सम्मान’ जैसे पुराने गौरवमयी अवॉर्ड्स को फिर से शुरू किया जाएगा, जिससे शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को फिर से पहचान और सम्मान मिल सके।

Related posts

Leave a Comment