विभिन्न दलों से जुड़े हुए नेताओं, ब्लॉक प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य,विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रतिष्ठित नागरिक व शुभचिंतकों ने जिला पंचायत परिसर में पहुंचकर बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर बाबू श्रीशचंद्र जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर जिला पंचायत अध्यक्ष #प्रेमावती ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक रहते हुए बाबूजी ने जनपद हरदोई मे विकास को नवीन गति प्रदान की। उनके आदर्श विचार हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
उक्त अवसर पर यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल , भारतीय जनता पार्टी एससी एसटी मोर्चा अवध क्षेत्र के प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा पीके, हरदोई नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट, हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर ,पंचायत उद्योग अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, अहिरोह्री ब्लॉक प्रमुख व हरदोई ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने सिंह, बावन ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ,जिला पंचायत सदस्य राजीव सिंह टेनी,हरदोई विक्रय समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी ,हरदोई अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण दत्त शुक्ला टुल्लू बाबू , प्रतिष्ठित समाजसेवी मनीष चतुर्वेदी, अविनाश चंद्र गुप्ता , जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, हरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह , जिला पंचायत सदस्यों में सर्वेंद्र गुप्ता ,धीरू सिंह , समेत कई अन्य जिला पंचायत सदस्य ,युवा भाजपा नेता अजीत सिंह आशा ,प्रतिष्ठित समाजसेवी दीनदयाल वर्मा लालू दादा, समाजसेवी टिंकू त्रिवेदी,बालाजी गुप्ता, मरियम टाइम्स के संपादक कलीम उल्ला फारुकी, समेत जनपद के तमाम सम्भ्रान्त नागरिकों द्वारा जिला उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व् श्रद्धा सुमन समर्पित किया v।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व् पूर्व विधायक बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल जी से जुड़े संस्मरण साझा किये गए।





