हरदोई डीएम के साथ हुई संपन्न हुई बैठक के बाद संतुष्ट दिखे ब्लॉक प्रमुखगण

 

हरदोई जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा खंड विकास अधिकारियों व ब्लॉक प्रमुखों के साथ संपन्न हुई बैठक में आपसी विचार विमर्श के बाद प्रमुख मुद्दों पर जो आम सहमत बनी और जिलाधिकारी का जो निर्देश संबंधित खंड विकास अधिकारियों को जो निर्देश दिया गया उसे जनपद के सभी ब्लॉक प्रमुख पूरी तरीके से संतुष्ट नजर आते हुए दिखाई दिए।
ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने बताया कि निकट भविष्य में ब्लॉक स्तर पर बनाए जाने वाले ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों के क्लस्टर /ट्रांसफर पर ब्लॉक प्रमुख के साथ भी विचार विमर्श के उपरांत ही कोई निर्णय लिए जाने के निर्देश डीएम द्वारा संबंधित बीडीओ को दिए गए हैं ।

हरपालपुर ब्लाक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप द्वारा यह शिकायत की गई कि जब भी खंड विकास अधिकारियों से किसी गंभीर मुद्दे पर बात करने की कोशिश की जाती है तो उनके पास इतना टाइम नहीं रहता है कि वह अपने ब्लॉक प्रमुख से ब्लॉक स्तरीय कार्यों के संदर्भ में कोई विचार विमर्शकर सके, जिस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करें , उन्होंने कहा की प्रयास इस बात का किया जाए की कहीं पर भी कोई संवाद हीनता की स्थिति उत्पन्न ना हो।
हरदोई ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने सिंह द्वारा जनपद के कई ब्लॉक में मनरेगा संबंधी कार्यों के न कराए जाने के संदर्भ में ध्यान आकर्षित कराए जाने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया किया कि प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण करने के तदुपरांत सभी खंड विकास अधिकारी उन्हें मेरे पास भेजें ताकि मनरेगा संबंधी कार्यों की स्वीकृति दी जा सके।
भरावन ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार सिंह बिन्नू द्वारा कई कई वर्षों से एक ही ब्लॉक में जमे हुए ग्राम पंचायत /ग्राम विकास अधिकारियों के संदर्भ में ध्यान आकर्षित कराए जाने पर डीएम ने निर्देशित किया किया कि ऐसे लोगों का तत्काल चिन्हित कर उनको अन्यत्र ब्लॉक में स्थानांतरित कियाजाए।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ ब्लॉक प्रमुखों व खंड विकास अधिकारियों की संयुक्त बैठक के बाद बावनब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह , हरियावां प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख शशांक सिंह , टड़ियावां ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश ,बिलग्राम ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह, संडीला ब्लाक प्रमुख अमित मिश्रा ,व भरावन ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार सिंह बिन्नू सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारियों को दिए गए निर्देश के बाद जहां एक और ब्लॉक प्रमुख का प्रमुखों का सम्मान बढ़ेगा वहीं ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारियों के आपसी सामंजस्य और संवाद की स्थिति ठीक होने के बाद ब्लॉक के विकास कार्यों में तेजी भी देखने को मिलेगी ।

Related posts

Leave a Comment