कोलकाता गैंग रेप कांड के विरोध में हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

आज भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं एवं विभिन् महिला संघठन के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्र मती प्रेमावती पीके वर्मा के सानिध्य में पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर मौमिता देबनाथ की निर्मम हत्या के विरोध में वंशीनगर से सिनेमा चौराहा तक मौन यात्रा निकली और सिनेमा चौराहे पर पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ममता बनर्जी का पुतला फूंका। और आरोपियों को मृत्यु दंड देने की मांग की।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती नेकहा की बड़े ही आश्चर्य की बात है कि एक महिला के नेतृत्व करते हुए एक महिला के साथ रेप और निर्मम हत्या जैसे कांड हो रहे है
या तो वह इस्तीफा दे या आरोपियों को पकड़वाने में मदद करे और उनको मृत्युदंड की सजा दिलवाएं।
इस मौके पर अनुराधा मिश्रा,भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री,नीतू चंद्र,पारिशा तिवारी,नीलम अग्रवाल,शोभना सिंह, निधि देवल,पतंजलि योग की प्रभारी विनीता पांडे,संजू श्रीवास्तव,अनीता मिश्र,विजय लक्ष्मी पांडे,पूनम ओमर,आरती गुप्ता,कंचन गुप्ता,सुधा गुप्ता,पुष्प मिश्र,गुड़िया गुप्ता,बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष रेशमा गुप्ता, श्रेया गुप्ता,रुचि गोयल,इला द्विवेदी,इंटरनेशनल खिलाड़ी पूनम तिवारी,शिक्षिका मांडवी सिंह,रुचिरा सिंह,निधि चौरसिया इनरव्हील क्लब से प्रेसिडेंट सुप्रिया सेठ,पूनम त्रिवेदी,सोहिनी,चेतना,सोनिया मिश्रा,कविता,पूनम और अन्य बहुत सी महिलाओं ने अपना आकाश जताया।

Related posts

Leave a Comment