करेली इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने फहराया झंडा
प्रयागराज । प्रयागराज की आजाद वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में करेली के युवाओं ने ए ब्लॉक स्थित पार्क में झंडारोहण का आयोजन किया।
आजाद वेलफेयर सोसाइटी के झंडारोहण समझ में पहुंचकर करेली इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने झंडारोहण कर मौजूद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
उन्होंने देश के अमर वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन भी किया।
उक्त अवसर पर महमूद फारुकी ,मोहम्मद मेराज, सिकंदर अली, जीशान फारुकी, तनवीर अहमद ,केके श्रीवास्तव ,वजीउल्ला फारुकी ,। वहाज सिद्दीकी ,समीर अहमद ,यूनुस ,राजू भाई, मकबूल अहमद समेत आजाद वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े तमाम अन्य लोग भी मौजूद थे।


