हरदोई अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कृष्ण दत्त शुक्ला टुल्लू बाबू ने दिखाएं तीखे तेवर

हरदोई अधिवक्ता संघ कि आज संपन्न हुई बैठक में तमाम तरह की चल रही चर्चाओं को विराम देते हुए हरदोई अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण दत्त शुक्ला उर्फ टुल्लू बाबू ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि मैं किसी भी व्यक्ति विशेष या किसी विशेष राजनीतिक दल से जुड़ा हूं।
श्री शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं का हिट मेरे लिए सर्वोपरि है इसलिए हरदोई अधिवक्ता संघ द्वारा सर्व सम्मत से जो भी प्रस्ताव पारित किया गया है या निर्णय लिया गया है मैं हर निर्णय में खुलकर उनके साथ हूं और सदैव रहूंगा।
श्री शुक्ल ने कहा कि निजी संबंध तो किसी के किसी से भी हो सकते हैं ।किंतु जहां पर अधिवक्ताओं का कोई भी मामला होगा वहां अधिवक्ता हित सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं अधिवक्ता हूं इसलिए अधिवक्ताओं की लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर हर वक्त चलने के लिए तैयार रहूंगा।

Related posts

Leave a Comment