एजेंसियां
अंडरवर्ल्ड पर बड़ी स्ट्राइक: दाऊद का करीबी सलीम डोला इस्तांबुल में गिरफ्तार, भारत लाया गया
भारतीय खुफिया एजेंसियों को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी माने जाने वाले सलीम डोला को तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में गिरफ्तार करने के बाद भारत भेज दिया गया है।
डोला की यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और भारतीय खुफिया इकाइयों के सफल तालमेल का परिणाम है। अधिकारियों के अनुसार, तुर्की में हिरासत में लिए जाने के बाद डोला को आज सुबह एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। इसके बाद उसे दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया, जहाँ खुफिया एजेंसियाँ उससे पूछताछ कर रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतीय खुफिया इकाइयों और अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच करीबी सहयोग से पूरी की गई, जिसके चलते उसे इस्तांबुल से भारत भेजा जा सका।

