– बीच सड़क पर सांडों की हुई जमकर लड़ाई, सांडों की लड़ाई में कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त
सांडों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सांडो लड़ाई देखने के लिए उमड़ी दर्जनों लोगों की भीड़
आपस मे लड़ते लड़ते मोटरसाइकिल पर गिरे सांड
दो सांड़ों की लड़ाई में कई बाइक भी हुई क्षतिग्रस्त
पाली कस्बे के मुख्य चैराहे का मामला
हरदोई की पाली नगर पंचायत क्षेत्र में चौराहे पर दो सांडों का आतंक देखने को मिला पाली चौराहे पर दो सांड आपस में लड़ाई कर रहे थे इस दौरान वहां से निकलने वाले राहगीरों की गाड़ियां उनकी चपेट में आ गईं और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गई, सड़कों पर घूमता यह आवारा गोवंश लोगों की जिंदगी के लिए मुसीबत बनता जा रहा है हालांकि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं की सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशों को जल्द से जल्द गौ आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए लेकिन फिर भी आवारा गोवंश सड़कों और खेतों में घूमता दिखाई देता है कई बार आवारा गौवंश के चलते हादसे भी हो चुके हैं लेकिन फिर भी जिम्मेदार अधिकारी आवारा गौवंश की समस्या को लेकर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं हाल ही में पाली थाना क्षेत्र में ही आवारा गोवंश के हमले से एक किसान की मौत हो गई थी वहीं अब दो सांडो का यह वीडियो नगर पंचायत के जिम्मेदारों की पोल खोल रहा है जिसमें दो सांड आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं सांड की चपेट में जो भी आया वह हादसे का शिकार हो गया इस दौरान सांडो की लड़ाई देखने बालों की भीड़ लग गई।
