* हरदोई में नशे की हालत में पत्नी से कहासुनी के दौरान युवक ने झोंका देवरानी पर फायर, हुई मौत हरदोई के कछौना थाने का है मामला *कछौना (हरदोई):* कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम प्रतापपुर टिकारी में आरोपी जेठ ने नशे की हालत में अपनी पत्नी को पीट रहा था, जिस पर उसकी देवरानी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी जेठ ने देवरानी के पीछे पीठ पर अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। अचेत अवस्था में देवरानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया जिस पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्रामसभा टिकारी के ग्राम प्रतापपुर में रामसेवक की पत्नी मंजू उम्र लगभग 25 वर्ष को दो दिन पहले उसकी जेठानी कछौना से अपने साथ गांव प्रतापपुर ले आयी। इसी रंजिशन के तहत आरोपी जेठ राजकुमार पुत्र चेतराम शुक्रवार को गांव प्रतापपुर में आकर कहासुनी करने लगा। इसी क्रम में आवेश में आकर मंजू की पीठ में अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। इस घटना से गांव में हाहाकार मच गया। आनन-फानन में कछौना पुलिस को सूचना दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी युवक रेलकर्मी है। मृतक का 3 वर्ष का मासूम बच्चा है। रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता Mariyam Times kollike, share v follow kren Mariyam times news 9838040912