उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के चर्चित भाजपा विधायक श्याम प्रकाश अपने बड़े बेटे रवि प्रकाश को सौंप सकते हैं अपनी राजनीतिक विरासत ? विधायक श्याम प्रकाश के बेटे रवि प्रकाश मौजूदा समय में टंडियावां ब्लॉक प्रमुख पद पर हैं आसीन वहीं दूसरी ओर विधायक श्याम प्रकाश के छोटे बेटे अभिजीत प्रकाश भड़ायल ग्राम सभा प्रधान के प्रतिनिधि के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के टाउन एरिया गोपामऊ व पिहानी कस्बे में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व होली मिलन समारोह में ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश की निरंतर मौजूदगी इस बात का प्रबल संकेत देती है कि विधायक श्याम प्रकाश अपने बड़े बेटे रवि प्रकाश की दावेदारी पार्टी हाई कमान के सामने पूरी ताकत से प्रस्तुत कर सकते हैं। आज शुक्रवार को पिहानी कस्बे में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक श्याम प्रकाश के बेटे रवि प्रकाश (ब्लॉक प्रमुख) की मौजूदगी लगाए जा रहे कयासों को और भी पुख्ता करती हुई नजर आती है। युवा, सौम्य, शिष्ट, मृदभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रवि प्रकाश जिस सहजता व सरलता के साथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से पिछले कुछ दिनों से मिल रहे हैं व मेल मिलाप बढ़ा रहे हैं उसे साफ संकेत मिल रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 में वह विधायक पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं। उपरोक्त संदर्भ में “”””मरियम टाइम्स”””” द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए विधायक श्याम प्रकाश ने लगाए जा रहे कयासों और चल रही चर्चाओं पर हमेशा की तरह ना तो हां की, और न ही इनकार किया ।लेकिन कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना Mariyam Times ko like, share v follow kren Mariyam times news 9838040912

Related posts

Leave a Comment