हरदोई जनपद की सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मुख्यमंत्री सीएम योगी से मिलकर अर्जुन पुल निर्माण कार्य पर रुके हुए धन को शीघ्रता शीघ्र रिलीज करने की मांग उठाई।

भाजपा विधायक रानू सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुरा खमरिया में प्रस्तावित स्टेडियम का प्रस्ताव शासन से शीघ्रता शीघ्र भारत सरकार को भिजवाने का अनुरोध भी सीएस योगी से किया । विधायक रानू सिंह ने पलिया से बेड़ीजोर डहेलिया संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण करवाने का अनुरोध भी सीएम योगी से किया। गत दिनों भरखनी ब्लाक के ईस्माइलपुर गांव के होनहार बेटे युवराज की हत्या का संज्ञान दिलाते हुए अपने द्वारा पूर्व में दिए गए पत्र में परिवारी जनों को रुपए दस लाख की आर्थिक सहायता दिलाने हेतु सीएम…

Read More

*मुख्य विकास अधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक *

आज विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या की रिपोर्टिंग को बेहतर बनाया जाये। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत अवशेष भुगतान जल्द कराया जाये। एनआरसी सेंटरों में भुगतान की कार्रवाई जल्द करायी जाये। परिवार नियोजन के लक्ष्यों को प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जाये। आरबीएसके पोर्टल पर रिपोर्टिंग ससमय सुनिश्चित की जाये। ई कवच पोर्टल पर सैम बच्चों का डाटा फीड किया जाये। आभा आईडी के कार्य में तेजी लायी जाये।आशाओं…

Read More

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वन विभाग की समितियों की बैठक

हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण की जियो टैगिंग का कार्य जल्द पूरा किया जाये। गंगा किनारे मेहंदीघाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण जल्द कराया जाये। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि गंगा किनारे के ग्रामों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये। इन ग्रामों में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जाये तथा पूजा सामग्री गंगा नदी में न फेकने के लिए प्रेरित किया जाये। ग्रामों में जागरूकता…

Read More

संविधान पर मातम मनाने वाले कांग्रेसी सबसे बड़े झूठे और मक्कार है-संजय राय, प्रदेश महामंत्री

  संविधान पर मातम मनाने वाले कांग्रेसी सबसे बड़े झूठे और मक्कार है-संजय राय, प्रदेश महामंत्री हरदोई भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर हरदोई स्थित जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा की राहुल गांधी झूठ बोलकर 99 के फेर में फंस गए है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव गद्दारी, मक्कारी और झूठ का सहारा लेकर जनता को जातियों में बांटा और देश पर राज किया। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में संपन्न हुई…

Read More

*एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश के बैनर तले सीएचओ कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन*

  *कछौना, हरदोई।* एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश के 17000 सीएचओ द्वारा 21 से 27 अगस्त तक ऑनलाइन स्ट्राइक की घोषणा के तहत विभिन्न मांगे की जा रही है। 28 तारीख से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सीएचओ की विभिन्न मांगों का ज्ञापन अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर मुक्ति धवल को ज्ञापन दिया। सीएचओ की विभिन्न मांगे हैं ऑनलाइन उपस्थित हम लोगों के साथ सभी विभागीय कर्मियों की जाएं।…

Read More

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम ने की बैठक

हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पुलिस भर्ती के सम्बन्ध में बैठक हुई, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा की सभी लोग समय से परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें, किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न किया जाये। परीक्षार्थियों को समय समय समय पर एड्रेस सिस्टम से निर्देश दिए जाएं, पार्किंग निर्धारित स्थान पर ही की जाये। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर लगे हुए अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पास के बिना केन्द्र के…

Read More

हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

हरदोई भ्रमण के दौरान आज विद्वान न्यायमूर्ति अजय भनोट ने जिला जज राजकुमार सिंह व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से साथ राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने संप्रेक्षण गृह के प्रांगण में स्थित मैदान में तत्काल घास कटवाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि चहारदीवारी को ऊँचा करवाया जाये। किशोरों में रचनात्मक गतिविधियों का संचार किया जाये, उन्होंने कहा की संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों से संवाद किया तथा संप्रेक्षण गृह की व्यवस्थाओं व उनकी दिनचर्या के बारे में पुछा। उन्होंने रसोई घर की व्यवस्थाएं भी देखी तथा सम्बंधित…

Read More

भांजी को भगा ले गया मौसा

रक्षाबंधन त्यौहार मनाने अपनी मौसी के घर आई 22 वर्षीय रेखा (काल्पनिक नाम ) को उसका मौसा मणिकांत द्विवेदी पुत्र शांति स्वरूप द्विवेदी कहीं भगा ले गया। लापता रेखा के पिता राम सागर पांडे पुत्र जागेश्वर पांडे निवासी बिहगांवा थाना बेहतागोकुल हरदोई ने शहर कोतवाली हरदोई में उक्त संदर्भ में रिपोर्ट दर्ज कराकर अपने साढू पर ही अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है । शहर कोतवाली हरदोई।पुलिस ने क्राइम नंबर 524 /24 धारा 173 बी एन एस एस के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर…

Read More

सांसद जयप्रकाश द्वारा हरदोई के ए आरटीओ पर बिना परमिट व बिना फिटनेस के वाहनों के संचालन को संरक्षण दिए जाने , व कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोपों की हुई पुष्टि

ARTO हरदोई ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में स्वयं स्वीकार किया है कि 146 स्कूली वाहन तथा 169 निजी बसों का पंजीयन छः माह के लिए निलंबित इसलिए किया गया है ये स्कूली एवं निजी बसें जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। ए आरटीओ का कहना था कि इन बसों के स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी कर वाहनों की फिटनेस एवं परमिट नवीनकरण कराने तथा फिटनेस न कराने पर अग्रेतर कार्यवाही करने के संबंध में दिया गया था लेकिन उन्होने नोटिस पाने के उपरान्त वाहन का फिटनेस एवं परमिट…

Read More

14 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

14 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह द्वारा दिनाँक 14 सितंबर 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में…

Read More