78वे स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में कलेक्ट्रेट हरदोई से सेमरिया हरपालपुर तक *11 वीं शहीद स्मृति साइकिल रेस-2024* का अयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा ध्वजारोहण कर शहीदों की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित किए व रेस में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हरदोई से सिमरिया हरपालपुर तक निकाली साइकिल रैली 78वे स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में कलेक्ट्रेट हरदोई से सेमरिया हरपालपुर तक *11 वीं शहीद स्मृति साइकिल रेस-2024*…
Read MoreDay: August 15, 2024
वीर जवानों की कुर्बानी को याद रखते हुए देश की आजादी बनाये रखना है:-
वीर जवानों की कुर्बानी को याद रखते हुए देश की आजादी बनाये रखना है देश के वीर जवान सीमाओं पर रात-दिन चौकस रहकर हमारी रक्षा करते हैः-नितिन अग्रवाल Hardoi.. आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा0 मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल ने गांधी भवन परिसर में ध्वजा रोहण किया तथा महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर गांधी भवन सभागार में आहूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मा0 मंत्री ने कहा कि दो सौ वर्षो के…
Read More*बिलग्राम नगर से निकाली गई पैदल तिरंगा यात्रा, भाजपा विधायक आशीष सिंह हुए शामिल
हरदोई बिलग्राम नगर से आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह, आशू के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर मुख्य चौराहे से होते हुए पीपल चौराहे से होते हुए वापस में सीएचसी परिसर में आकर समाप्त हुई। सैकड़ों समर्थकों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिलग्राम मल्लावां विधायक आशीष सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सीएचसी परिसर एक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई. या यात्रा दीपा अमित विश्वास के संयोजन से निकाली गई…
Read Moreधूमधाम से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस
आज जनपद में देश के 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया तथा वीर शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अमर सेनानियों के मार्ग पर चलना चाहिए तथा अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश साथ में ही स्वतंत्र हुए कई देशों से आगे है। खाद्यान्न के मामले में देश आत्मनिर्भर बन चुका है। शिक्षा की स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार हुआ है। मिशन कायाकल्प की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि…
Read Moreपुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरदोई पुलिस पेंशनर्स से मांगा सहयोग व उन्हें किया सम्मानित
78वीं स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरदोई *श्री नीरज कुमार जादौन ने पुलिस विभाग में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित पुलिस पेंशनर्स से पुलिस सहयोग हेतु अपील की गयी । पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को मिष्ठान वितरित किया गया। पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी । *जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर…
Read More15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हरदोई एसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को किया डीजीपी पुरस्कार से सम्मानित
पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का शौर्य के आधार पर क्षेत्राधिकारी हरियावां संतोष कुमार सिंह को प्रशंसा चिन्ह (प्लेटिनम), निरीक्षक संजय पाण्डेय, उ0नि0 सत्यनारायण त्रिपाठी, उ0नि0 ब्रह्मनन्द सिंह, उ0नि0 अनिल कुमार, हे0का0 रामकृष्ण द्विवेदी, का0 गौरव कुमार व का0 आदित्य प्रताप सिंह को प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), एवं 10 पुलिस कर्मियों को अतिउत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इसी दौरान पुलिस विभाग में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया ।
Read Moreहरदोई पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सभी को दी गयी शुभकामनाएं व बधाई
हरदोई पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सभी को दी गयी शुभकामनाएं व बधाई ————————————– 78वीं स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा बताया गया कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है। जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। श्री जादौन ने कहा की हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के…
Read Moreअमर शहीद सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन रसखान प्रेक्षाग्रह मे किया गया
हरदोई में 78वें स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रसखान प्रेक्षा गृह में देश के रक्षार्थ अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों की याद में “अमर शहीद सेनानी सम्मान समारोह ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह , पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किये गए तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
Read Moreभारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण करते जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन
भाजपा कार्यालय पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भाजपा के जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, कपिल मोहन गुप्ता, भाजपा नेता अविनाश मिश्रा ,मुकुल सिंह आशा, मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Read Moreजहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा
वह भारत देश है मेरा ,वह भारत देश है मेरा जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई वह हार्दिक शुभकामनाएं कलीम उल्ला फारूकी संपादक मरियम टाइम्स हिंदी दैनिक /मासिक पत्रिका 98380 40912
Read More