मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत? जानिए राखी सावंत का नाम लेते हुए हेमा मालिनी ने क्या कहा

पत्रकारों ने जब कंगना रनौत को लेकर हेमा मालिनी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह तो बहुत अच्छी बात है। इसमें मैं अपना विचार क्या बताऊं। यह तो भगवान के ऊपर है। जो करना होगा वह भगवान ही करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने राखी सावंत का भी नाम ले लिया। फिल्मी जगत के कलाकारों ने भी राजनीति में अच्छी सफलता हासिल की है। उन्हीं में से एक हैं मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी। हेमा मालिनी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में हैं और कई कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं। हेमा मालिनी ने 2014 और 2019 के चुनाव में मथुरा से शानदार जीत हासिल की थी। हालांकि, 2024 में वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर सवाल बना हुआ है। इन सबके बीच मीडिया में इस बात की चर्चा तो हो रही है कि कंगना रनौत को मथुरा से लोकसभा का टिकट मिल सकता है। इसी से जुड़ा सवाल वर्तमान सांसद हेमा मालिनी से पूछ लिया गया। आपको बता दें कि कंगना रनौत फिल्म जगत से ही आती हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Related posts

Leave a Comment