जनपद के गंगाघाट थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में विवाह समारोह में हुए गैस सिलेंडर हादसे में घायल लोगो से मिलने आये रविशंकर हवेलकर(सदस्य – सलाहकार समिति प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना,समाज कल्याण विभाग) ने जिला अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर हालचाल जानाऔर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।आपको बताते चले कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार सुबह सिलेंडर में रिसाव से आग भड़क उठी थी सिलेंडर से भड़की आग ने छप्पर को चपेट में ले लिया था । देखते ही देखते आग विकराल हो गई थी । आग से कमरे में सो रहे आठ बच्चों सहित 15 लोग झुलस गए थे। दमकल ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया था।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई थी।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और कोई कमी ना मिलने पर अस्पताल प्रशासन के बारे में इसके बाद उन्होंने अस्पताल में मौजूद सीएमएस बी बी भट्ट को निर्देश दिया कि अस्पताल में गैस सिलेंडर हादसे में मौजूद लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की जाए अगर कोई समस्या होती है तो उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए अगर इनके इलाज में कोई भी समस्या होती है तो वह हर संभव मदद करेंगे अगर जरूरत पड़ी तो वह मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता प्रदान करवाएंगे।इस दौरान अस्पताल में सूरज जनहित एसोसिएशन के अध्य्क्ष सूरज कुमार ,सीएमएस बीबी भट्ट और बर्न यूनिट में तैनात डॉक्टर और सभी प्रभारी चिकित्सक मौजूद रहे।
शिवम सिंह उन्नाव
