गंगटोक की सुबह, फुटबॉल और जोश: पीएम मोदी ने सिक्किम के युवाओं के साथ बिताए ‘एनर्जेटिक’ पल

एजेंसियां
गंगटोक की सुबह, फुटबॉल और जोश: पीएम मोदी ने सिक्किम के युवाओं के साथ बिताए ‘एनर्जेटिक’ पल
सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार सुबह यहां कुछ लड़कों एवं लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला और इसे ‘‘ऊर्जा देने वाला’’ सत्र बताया।
मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘गंगटोक की सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का अलग की आनंद है।
इन युवाओं के साथ यह फुटबॉल सत्र सचमुच ऊर्जा देने वाला रहा।’’ मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई जिसकी पृष्ठभूमि में लोक भवन की इमारत दिखाई दे रही है।
May be an image of football, American football and text

Related posts

Leave a Comment