मई में छुट्टियों की भरमार, अभी से कर लें अपने काम की Planning, जानें बैंक और स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे?
मई महीने की शुरुआत जल्द ही होने वाली है और इस महीने का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को रहता है, क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो जाती है। दूसरी तरफ, बैंकिंग कामकाज की बात करें, तो मई में ऐसे कई दिन आ रहे हैं जब बैंक बंद रहने वाली है।
गौरतलब है कि बैंक की छुट्टियों की जानकारी पता होने पर आप अपने वित्तीय संबंधित काम जैसे बिल भुगतान, चेक डिपॉजिट या कैश निकासी के कार्य समय पर निपटा सकते हैं। इस बार की मई की शुरुआत में 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और लेबर डे जिसके चलते बैंक बंद हो सकती है।

