सेटिंग-गेटिंग करके करके फर्जी तरीके से शिकायतो का निस्तारण करती है अचलगंज पुलिस

जनसुनवाई पोर्टल में की गई शिकायत का फर्जी निस्तारण करना जनपद के अचलगंज थाना के हसरत में शुमार हो गया है। फर्जी रिपोर्ट लगाना शिकायतकर्ता को सुलह समझौते के लिए अनावश्यक दवाब बनाना इनके दैनिक कार्यो में शुमार हो गया है।
उक्त मामला जनपद के ग्राम भवानी खेड़ा पोस्ट कोरारी कला ब्लॉक बिछिया थाना अचलगंज का है। जहां ग्रामीण राजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के महेंद्र और दशरथ अपने पिता बेचेलाल के साथ शराब के नशे में धुत होकर शिकायतकर्ता के घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे और दबंग बेचेलाल के पुत्र महेंद्र और दशरथ शिकायतकर्ता की बेटियों से छेड़छाड़ कर रहे थे ।
तभी शिकायतकर्ता के नाबालिक पुत्र अभिषेक ने विरोध किया तो उसकी उंगली में बेचेलाल के पुत्र महेंद्र, दसरथ ने पत्थर से हमला कर दिया था जिससे उसकी उंगली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जब इस मामले की शिकायत करने पर थाने पहुंचा तो उसको थाने से भगा दिया गया जिसके बाद शिकायतकर्ता राजेंद्र ने जनसुनवाई पोर्टल पर उक्त प्रकरण की शिकायत की लेकिन अचलगंज थाने में तैनात दरोगा न पारसनाथ पांडेय ने आईजीआरएस रिपोर्ट, में फर्जी रिपोर्ट लगाकर बताया कि बच्चो का आपसी विवाद है बाकी घटना असत्य है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अचलगंज थाना में तैनात दरोगा पारसनाथ पांडेय कुछ भी कर सकते हैं । शिकायतकर्ता ने बताया कि अगर उसके साथ एवं उसके परिवारी जनों के साथ कोई भी समस्या होती है या किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उसके जिम्मेदार दबंग बेचेलाल उसके दोनों पुत्र दशरथ और महेंद्र के साथ-साथ अचलगंज थाना में तैनात उप निरीक्षक पारस नाथ पांडेय भी होंगे शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त दबंगों से सुलह समझौते के लिए दरोगा जी ने कई बार फोन किया सुलह समझौता कर लो वरना फर्जी पुलिसिया कार्रवाई करके तुम्हें जेल भेज देंगे।
जनसुनवाई पोर्टल में फर्जी रिपोर्ट लगाने के बाद शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल किया है और कहा है कि उसे जब तक न्याय नहीं मिलेगा वह शिकायत करता रहेगा ।

शिकायतकर्ता राजेंद्र ने बताया कि उक्त दबंग महेंद्र दशरथ अक्सर शराब के नशे में धुत होकर उसके बेटियों से छेड़छाड़ कर करते हैं जिसका विरोध करने पर उन को जान से मारने की धमकी दी जाती है शिकायत करने पर थाने से भगा दिया जाता है और उक्त दबंग कहते हैं कि मैंने थाने को खरीद लिया है।
वह इस मामले की शिकायत तहसील दिवस में भी करेगा ताकि उसके साथ किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी घटना ना हो सके और उसको न्याय मिल सके।

शिवम सिंह उन्नाव

Related posts

Leave a Comment