राया क्षेत्र के गांव खरवा निवासी एक महिला ने गांव के ही नामजद युवक पर तमंचा दिखाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के पति ने थाने पहुंचकर नामजद युवक के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है। थाना राया क्षेत्र के गांव खरवा निवासी एक महिला के अनुसार वह सुबह शौच के लिए खेत पर गई थी तभी गांव के ही नामजद युवक ने उसे पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर खेत की तरफ खींचने लगा पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे गलत नियत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए शोर मचाने पर गांव के ही कुछ व्यक्ति वहां पहुंच गए तो आरोपी तमंचा दिखाते हुए मौके से फरार हो गया थाने पहुंची पीड़िता एव पति ने नामजद युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
Related posts
-
ताजमहल पर पति के साथ खिंचाई फोटो ने ‘प्रेमी प्रेमिका’ को पहुंचाया सलाखों के पीछे! शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल पाई पूनम, पति को उतार दिया मौत के घाट ! पति के साथ आगरा घूमने आई पूनम का पीछा कर रहा था प्रेमी
ताजमहल पर पति के साथ खिंचाई फोटो ने पूनम को उसके प्रेमी के साथ सलाखों के... -
जानलेवा हुई सर्दी, राया में एक की मौत! सुबह थाने के पास पड़ा मिला शव
सर्दी जानलेवा हो गई है। रात का तापमान लगातार नीचे खिसकता हुआ शून्य की ओर बढ... -
सभी जिलों में पंचायत चुनाव लड़ेगी आपः प्रदेश अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी पंचायत चुनावों में खुद को परखेगी और इसके बाद विधान सभा चुनावों में...
