समाजवादियों का निरंतर प्रदर्शन का क्रम जारी है गिरफ्तारी नजरबंदी के बाद सोमवार को सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी नेताओं का आने के सिलसिले की शुरुआत हुई लगभग 11:00 बजे के बाद भारी भीड़ के साथ जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक मंत्री कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर परिसर में मौन धरने पर बैठ
गए दो से ढाई घंटे चले धरने में दूर दराज से सपाइयों का आने का सिलसिला निरंतर चलता रहा लगभग 2:00 बजे सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल को ज्ञापन सौपने के बाद समाप्त हुआ
इस दौरान समाजवादी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बोले समाजवादी पार्टी निरंतर कृषि बिल का विरोध कर रही है जिसके परिणाम स्वरूप आज हम लोगों ने मौन धरना भी दीया है हम यह बताना चाहते हैं जो कृषि बिल है पूंजी पतियों के लिए फायदेमंद है बोले सिटी मजिस्ट्रेट यहां मौजूद है मैं कहना चाहता हूं जिस तरीके से उन्नाव का प्रशासन सरकार के इशारे पर हम हमारे नेताओं को नजर बंद गिरफ्तारी की जा रही है वह तरीका लोकतांत्रिक नहीं है हमें शादी समारोह में भी जाने नहीं दिया जा रहा है हमारे फोन को ट्रैक किया जा रहा है आज हम यहां मोबाइल स्विच ऑफ कर सड़कों को छोड़कर गलियों के सहारे मोटरसाइकिल से यहां तक पहुंचे तानाशाही रवैया सरकार अपना रही है मैं प्रशासन के लोगों से कहना चाहता हूं सरकारी आती जाती रहती है
सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने भी पत्रकारों से वार्ता की सरकार पर जमकर हमला बोला
बोले देश के किसानों का दुर्भाग्य कहूंगा जो किसान अपने उगाए गए अनाजों से पेट भरते हैं आज वही किसान दिल्ली की सड़कों पर भूखे धरना करने को मजबूर है पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं समाजवादी पार्टी लगातार सात दिनों से किसानों के आंदोलन को समर्थन कर रही है आज हम लोगों ने भी मौन रखकर धरना दिया इसलिए दिया कि किसानों के मुद्दे पर दिल्ली सरकार मौन है किस तरीके से केंद्र सरकार रेलवे बेच रही है एयरलाइंस बेच रही है क्या अब वह समय आ गया है जब किसानों की जमीन भी हिटलर वाली सरकार बेच देगी देश के प्रधानमंत्री ने कहा था किसानों की आय दुगनी करेंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोग जानना चाहते हैं किसानों की आय दुगनी कैसे होगी सरकार में शामिल लोग किसानों को माओवादी बता रहे हैं नक्सलवादी बता रहे हैं हम बड़ी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहते हैं उन लोगों से कि वह अपना डीएनए टेस्ट करवा ले वो हिंदुस्तानी नहीं हो सकते उनका डीएनए नाथूराम गोडसे से मैच करेगा जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोली मारी थी सहित तमाम मुद्दों पर सपा प्रवक्ता एमएलसी सुनील सिंह साजन ने जमकर
सरकार पर गंभीर आरोप लगाए
इस दौरान प्रशासन की तरफ से बैरी कटिंग के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा जिला मुख्यालय को जाने वाले तमाम रास्तों पर पुलिस की तैनाती दिखाई दी !
शिवम सिंह उन्नाव
