हरदोई शहर के सभी निजी बस स्टैंड, टेंपो, मैजिक स्टैंड अब शहर के बाहर से होंगे संचालित
हरदोई शहर के लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति
हरदोई। प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा है कि हरदोई शहर के सभी निजी बस, टेंपो, मैजिक स्टैंड अब शहर की सीमा के बाहर से ही संचालित होंगे।
“””मरियम टाइम्स””” से बात करते हुए आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि उक्त संदर्भ में उन्होंने हरदोई डीएम अनुनय झा को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आपको बताते हैं चलें कि हरदोई,, सांडी, हरपालपुर, स्वयंजपुरफर्रुखाबाद लोनार, हरदोई पिहानी लखीमपुर खीरी, हरदोई कानपुर उन्नाव, हरदोई गोपामऊ, लखीमपुर खीरी, हरदोई सीतापुर के सारे स्टैंड हरदोई शहर के भीतर से ही। संचालित हो रहे हैं जिसके चलते हरदोई शहर यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से पंगु बनकर रह गई है।
सिनेमा चौराहे से संचालित होने वाले टेंपो मैजिक, अनियमित रूप से ई-रिक्शा संचालन ने हरदोई शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरीके से ध्वस्त कर रखा था। शहर के लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ रहा था।
मंत्री नितिन अग्रवाल से तमाम लोगों ने शहर की महत्वपूर्ण समस्या के संदर्भ में अवगत कराया जिस पर श्री अग्रवाल ने आज डीएम अनुनय झा से वार्ता कर हरदोई शहर के सभी बस अड्डे, टेंपो, मैजिक स्टैंड को शहर की सीमा के बाहर से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।
Mariyam Times ko like, share v follow kren Mariyam times news 9838040912

