थाना हाइवे क्षेत्र में सनसनी खेज मामला सामने आया हैं। यहां एक मेडिकल संचालक ने युवती के साथ चिकित्सक की भूमिका में आकर नशीला इंजक्शन लगाने के बाद रेप किया। मेडिकल संचालक ने एसा दो बार किया। जब युवती ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने थाना हाईवे में आकर पूरा मामला बताया और मेडिकल संचालक और कथित चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी। थाना हाईवे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पडताल शुरू कर दी। युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया।
पहली बार की घटना के बाद जब युवती ने विरोध किया तो युवक ने जातिवाद और शादी का झांसा देकर युवती को चुप करा दिया। दूसरी बार जब युवती तबियत खराब होने पर पहुंची और पूरी बात बताई तो नशे का इंजेक्शन लगा कर दुबारा दुष्कर्म किया। तहरीर के मुताबिक पहली बार युवती को ड्रिप में नशे का इंजेक्शन दिया गया था। आरोप है कि शिकायत करने की बात सामने आने पर मेडिकल संचालक ने अपने साथी के साथ युवती को जान से मारने की धमकी तक दे दी थी।
