ग्राम महिगवा प्रधान जेबा परवीन पत्नी मुन्ना अंसारी के द्वारा ग्राम में गलत तरीके से खड़ंजा लगवाया जा रहा था ।
पीला ईट शिकायत होने पर , तथा संभावित जांच में दोषी पाए जाने से।घबराकरपीला ईट वाला खड़ंजारोड से खुदवा लिया गया ।
गांव वालों को बताया गया कि इस रोड का बजट नहीं था यह ईंट उन्होंने अपने निजी पैसे से लगवाई थी जब पैसा नहीं मिला तो उखड़वा लिया।
संडीला खंड विकास अधिकारी, ए डी ओ पंचायत संडीला सभी के संज्ञान में मामलाहै , लेकिन अज्ञात कारणों से उक्त प्रकरण पर कोई प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।
गांव के लोगों का कहना है कि खंजडा उखड जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं ।
खंड विकास अधिकारी संडीला प्रतिमा शर्मा ने “””मरियम टाइम्स “”””को बताया कि संदर्भित सड़क का ना तो कोई एस्टीमेट ही बना था और नहीं इस पर किसी प्रकार का धन आवंटन ही हुआ था ।
खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा ने बताया कि जांच इस बात की होगी कि प्रधान ने किस उद्देश्य से पहले खंजार्डा बिछाया और बाद में उसे हटवा दिया।
बीडीयो प्रतिमा शर्मा ने यह भी बताया कि अब उपरोक्त सड़क का एस्टीमेट विधिवत बनाने के पश्चात ही उसे पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
Mariyam Times ko like, share v follow kren
Mariyam Times news 9838940912



