बैंक ऑफ़ इंडिया के हरदोई आंचलिक कार्यालय स्टाफ वेलफेयर द्वारा सीएसएन डिग्री कॉलेज, हरदोई में खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक किरण पाठक, उप आंचलिक प्रबंधक सुधीर सिंह एवं आशीष सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही यूनियन प्रतिनिधियों में एआईबीईए के नेता श्री वेद पांडे, और वीर बहादुर सिंह एवंअधिकारी यूनियन एआईबीओसी के नेता अनूप सिंह एवं वरुण सिंह और श्याम सुंदर भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में आपसी सौहार्द, टीम भावना तथा मानसिक एवं शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देना रहा। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंत में अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को कार्यस्थल के सकारात्मक वातावरण के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया।

