सुनील अर्कवंशी , सुभापा राष्ट्रीय प्रवक्ता
हरदोई सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संडीला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी ने कहा है कि संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित फैक्ट्री में स्थानीय बेरोजगारों को भी अपने यहां नौकरी दी जानी चाहिए।
“””मरियम टाइम्स “””से बातचीत के दौरान श्री अर्कवंशी ने कहा कि यहां के फैक्ट्री मालिक यहां की मिट्टी ,यहां का पानी, फैक्ट्री संचालन में मिलने वाली सभी सुविधाओं का स्थानीय स्तर पर प्रयोग कर रहे हैं तो उन्हें स्थानीय बेरोजगारों को भी अपनी फैक्ट्री में रोजगार के अवसर प्रदान करना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की की फैक्ट्री की स्थापना कर चुके या निकट भविष्य में करने वाले फैक्ट्री मालिकों को इस बात के भी स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि यहां पर कुछ प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को भी नौकरी दी जाए, जिससे यहां की बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो सके।
Mariyam Times ko like, share v follow kren

