*हरदोई पुलिस हिस्ट्री शीटर अपराधियों को अपराध मुक्त व मुक्त समाज बनाने की दे रही है हिदायत

हरदोई जिले के थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के 25 हिस्ट्रीशीटर की थाने पर उपस्थिति दर्ज कराकर दी अपराध से दूर रहने की हिदायत ।*

जनपद हरदोई में अपराध नियंत्रण व रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई केशव चंद्र गोस्वामी के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिलग्राम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.12.2023 को थाना बिलग्राम पर क्षेत्र के 25 हिस्ट्रीशीटर को थाने पर बुलाकर प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने की नसीहत देते हुए उन्हें सुधरने की बात कही एवम् प्रत्येक महीने की एक निश्चित तारीख को थाने पर हाजिरी लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया है, इससे पुलिस उनकी सही तरीके से निगरानी कर सकेगी ।

Related posts

Leave a Comment