अहिरोरी विकासखंड के अरमी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन


हरदोई! जनपद के अहिरौली विकासखंड के अरमी गांव में भारत विकसित भारत संकल्प यात्रा का बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि अहिरौरी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह उर्फ पन्ने सिंह थे ।
समारोह में दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना ,स्वागत समारोह के बाद ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया ।
उक्त अवसर पर पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड ,किसान सम्मान निधि ,किसान क्रेडिट कार्ड, गोद भराई ,स्वास्थ्य ,बाल विकास व कृषि विभाग की तमाम योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य भी किया गया
अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के कर्मठ जुझारू व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई-नई गाथा लिखने में जुटा हुआ है।
ब्लॉक प्रमुख पन्ने सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश की जनता ने एक नए भारत व प्रदेश की तस्वीर देखी है, श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कार्य जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर तक के पात्र व्यक्तियों तक पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है
उन्होंने क्षेत्र वासियों को विश्वास दिलाया कि उनके स्तर से जो भी संभव होगा विकासखंड के एक-एक गांव में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी और बिना किसी भेदभाव व पक्ष पात के विकास की रोशनी प्रत्येक गांव के गलियारे तक पहुंचेगी।
उक्त अवसर पर अरमी प्रधान प्रतिनिधि पूर्व प्रधान अनूप पाल , ग्राम विकास अधिकारी बरौली श्याम कुमार गौतम , पंचायत सहायक अंजली सिंह रोजगार सेवक खुशबू समेत सैकड़ों अन्यलोग भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment