अस्तित्व फाउंडेशन लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से दान करने वाले लोगों को दिल से धन्यवाद करता है ।
सामग्री वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ गोमतीनगर के पार्षद श्री संजय राठौड़ द्वारा 30 दिसंबर, 2023 को गोमतीनगर में मिठाईवाले चौराहे के पास मंदिर में किया। अस्तित्व परिवार द्वारा कम्बल, कपडे, जूते, बैग एवं एवं खाने का सामान बिस्किट, समोसे, मिठाई आदि वितरण किया गया । इसमें वहां पर मौजुद श्रीमती प्रेमा गुप्ता, श्रीमती अपर्णा टंडन, ऋषिका शर्मा, प्रांजल सिंह एवं अस्तित्व फाउंडेशन की उपाध्यक्ष कार्तिका माथुर तथा अन्य का प्रमुख योगदान रहा ।
वहां पर उपस्थित कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रिया गुप्ता के अनुसार, “हर साल हमारे देश में कई गरीब परिवार कंपकंपा देने वाली ठंड से संघर्ष करते हैं जिनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं होते हैं । उनको हम अपने पुराने कपड़े एवं अन्य चीजें जो हमारे लिए बेकार होती हैं उनको जरूरतमंद को दान देनी चाहिए। हमारी छोटी सी भेट कई चेहरे पर मुस्कान ला सकती है । आपका योगदान ठंड से जूझ रहे व्यक्तियों और परिवारों के लिए मदद करेगा। आपकी उदारता ठंड का सामना कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण लाभ पहुंचा सकती है। इसलिए कृपया देने की भावना प्रज्वलित करें और इस सर्दी को प्यार और उदारता का मौसम बनाएं।“
इस कार्यक्रम में करीब 100 लोग लाभांवित हुए तथा बढ़ चढ़ कर दुआएं प्रदान की। अतः अस्तित्व फाउंडेशन लोगों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है जिन्होंने जरूरी वस्तु दान करके संस्था का मान बढ़ाया एवं प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम सफ़लतापूर्व सम्पन्न हुआ।
