इनर व्हील क्लब हरदोई डी ओ डी व शक्ति वहानी द्वारा विंटर केयर प्रोजेक्ट का हुआ आयोजन

हरदोई के नया गांव शिव जी के मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी क्लब द्वारा विंटर केयर प्रोजेक्ट किया गया । जिसमें गरीबों व असहाय लोगों को कंबल व कपड़े बांटे गए ।
मंदिर के प्रांगण पर वृद्ध महिलाओं वृद्ध पुरुषों को वस्त्र व कंबल दिए गए छोटे-छोटे बच्चों को भी कपड़े व चिप्स के पैकेट बांटे गए । कपड़े पाकर बच्चे महिलाएं बहुत खुश हुए क्लब द्वारा प्रांगण में तहरी का भंडारा भी किया गया। और सब को भर पेट भोजन कराया गया ।
क्लब द्वारा 100 कंबल तथा कपड़े वितरित किए गए।
उक्त अवसर पर क्लब अध्यक्ष रागिनी तिवारी, चार्टर प्रेसिडेंट, व जेड पी सी चित्रा बाजपेई,जेड पी सी व पी पी राखी दुवेदी, वाइस प्रेसिडेंट सुप्रिया सेठ, क्लब सेक्रेट्री रूपाली खन्ना,ट्रेजरार पारुल तिवारी, आई एस ओ सोनिया मिश्रा, एडिटर शिल्पी पाण्डेय, क्लब सदस्य अनुराधा मिश्रा , नेहा नारायन, पूजा जैन, नीलम, सीमा गौर, कंचन जिंदल ,रेनू शुक्ला,सोहनी व शक्ति वाहनी से निशा बाजपेई उपास्थित रही ।

Related posts

Leave a Comment