*सांसद अशोक रावत के प्रयास से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू*


सण्डीला(हरदोई)-क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत के प्रयास से आज लोकसभा चुनाव से पूर्व जनता से किया गया वादा अब पूरा होता नज़र आ रहा है।सण्डीला में ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य प्रारम्भ होने से जनता में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
रेलवे लाईन पर ओवर ब्रिज का निर्माण होने से आसानी हो जाएगी है लोगों को जाम की झ़ाम से निजात मिलेगी ।
नगर के सेंट थेरेसा बाईपास स्थित रेल समपार संख्या 249 पर ओवर ब्रिज बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है इस ओवर ब्रिज के बनने से नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से आम जनता को राहत मिलेगी
सांसद अशोक रावत ने बताया कि उनके प्रयास से संडीला में ओवर ब्रिज बनाए जाने का काम शुरू हो गया है इस पुल के निर्माण के लिए वह लगातार लोकसभा में आवाज उठाते रहे है रेल मंत्री से व्यक्तिगत मिलने के बाद काम मे तेजी आयी हैऔर ओवरब्रिज मे एप्रोच रोड जोड़कर टेंडर पास कराना संभव हो सका।उन्होंने बताया कि सण्डीला स्टेशन पर किसान व पंजाब मेल ट्रैन का स्टॉप का प्रयास कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment