
. बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय इंटर कालेज के द्वितीय शैक्षिक संस्था में आज मध्यान्ह भोजन योजना के तहत आयोजित जनपद स्तरीय रसोई पाक कला प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पाक कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली रसोईयों को प्रमाण पत्र वितरित किये तथा कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों अच्छा भोजन बनाये और रसोई को विशेष रूप से साफ-सुथरा रखें। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे
