बहु प्रतीक्षित हरदोई मेला महोत्सव 2020 का आगाज 18 दिसम्बर से हो रहा है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा भी देखने को मिलेगी। मुख्य आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने बताया कि दस दिवसीय हरदोई मेला महोत्सव में देश भर से लगभग 80 से 100 से अधिक स्टाल इस बार मेले में नज़र आएंगे। विविधताओं से भरे इन स्टालों पर भ्रमण कर आगन्तुक कार्यक्रम के साथ मेले का भी आनंद लेंगे। श्री गुप्ता ने बताया कि जनपद की प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से महोत्सव में उन्हें अवसर दिया जाएगा। कोविड-19 के नियमों का महोत्सव में पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा इसी के चलते इस बार प्रतियोगिताओं में प्राइमरी वर्ग को शामिल नहीं किया जाएगा। प्रेस वार्ता में अखिलेश गुप्ता, कुलदीप द्विवेदी, दीपक कपूर, आशु गुप्ता, मनीष कुमार, पूनम तिवारी, अजीत शुक्ला, विशाल सिंह, आयुषी रस्तोगी, साक्षी वर्मा, प्रिया सिंह, नवल किशोर, अमित वर्मा, मोहित मिश्रा, शेखर पांडेय ओमी आदि मौजूद रहे।
रंगोली व ड्राइंग कम्पटीशन से होगी शुरुआत
महोत्सव के प्रथम दिन दिनांक 18 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से रंगोली, ड्राइंग व फेसपेन्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दिनांक 19 दिसम्बर को मेंहदी, क्राफ्ट व राइटिंग, दिनांक 20 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से भाषण, कुकिंग, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।दिनांक 21 दिसम्बर को वेटलिफ्टिंग, 22 दिसम्बर को कलश सज्जा, सोलो डांस प्रतियोगता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित होगी। 23 दिसम्बर को दिन में डॉग शो व शाम 4 बजे से हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 24 को सिंगिंग जूनियर व सीनियर वर्ग, 25 दिसम्बर को मिस्टर एवं मिसेज हरदोई व हरदोई टैलेंट शो आयोजित होगा। 26 दिसम्बर को सोलो डांस फाइनल, डुएट व ग्रुप डांस की प्रतियोगता आयोजित होगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर दिनांक 27 दिसम्बर को सेलेब्रिटी नाईट व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। नृत्य व गायन प्रतियोगताओं का ऑडिशन 17 दिसंबर को अपराह्न 12 बजे से होटल महेंद्र प्लाज़ा में आयोजित होंगे।
