2027 विधानसभा चुनाव: हरदोई सदर से सनी पाठक की दावेदारी चर्चा में

हरदोई जनपद की शाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र पाल पाठक जी के बेटे शोभित पाठक उर्फ सनी पाठक आगामी विधानसभा चुनाव 2027 मैं हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जाते हैं।

 

श्री पाठक किस राजनीतिक दल के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे या उन्हें कौन सा राजनीतिक दल, किस विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाएगा यह निकट भविष्य की राजनीति पर निर्भर करेगा। हालांकि उपरोक्त संदर्भ में सनी पाठक की ओर से अभी तक किसी प्रकार का कोई खुलासा नहीं किया गया है।

 

किंतु प्राप्त जानकारी के मुताबिक सनी पाठक का रुझान फिलहाल समाजवादी पार्टी की तरफ झुकता हुआ दिखाई पड़ रहा है।

 

भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक श्री पाठक बीते दिनों लखनऊ में आयोजित शपथ सदस्यता ग्रहण समारोह में भाग लेने पार्टी कार्यालय भी गए थे, किंतु पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अगले सदस्यता ग्रहण समारोह में सदस्यता ग्रहण कराने का आश्वासन दे रखा है, जिसकी पुष्टि भी स्वयं सनी पाठक व हरदोई सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली ने,

 

“””””मरियम टाइम्स””””” से हुई बातचीत के दौरान की थी। Mariyam Times ko like, share v follow kren

 

MariyamTimes news 9738940912

 

#politicsnews #HindiNews #BreakingNews #LatestUpdate #समाजवादी पार्टी u.p#अखिलेश यादव

Related posts

Leave a Comment