पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद, निर्वाचन आयोग (EC) ने निगरानी कैमरों और वीडियो डेटा के प्रबंधन के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद, निर्वाचन आयोग (EC) ने निगरानी कैमरों और वीडियो डेटा के प्रबंधन के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
आयोग का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखना और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गुंजाइश को खत्म करना है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार, मतदान केंद्रों पर लगे कैमरों में उपयोग किए गए एसडी कार्ड मतदान समाप्त होते ही तुरंत नहीं निकाले जा सकेंगे।
संबंधित अधिकारियों को केवल कैमरे उतारने की अनुमति होगी, जिसके बाद कैमरे सेक्टर अधिकारी की निगरानी में रहेंगे।
No photo description available.

Related posts

Leave a Comment