पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के मतदान के दौरान कोई हिंसा
अज्ञात उपद्रवियों ने चलाएं देसी बम
एजेंसियां
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान आज बृहस्पतिवार को मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में हिंसा की बड़ी घटना सामने आई।
मतदान के बीच अज्ञात उपद्रवियों ने देसी बमों (Crude Bombs) से हमला किया, जिसमें कई स्थानीय लोग और मतदाता घायल हो गए।
इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के बीच दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

