मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण पीएम मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में करेंगे
उत्तर प्रदेश सरकार शासन से जुड़े हुए बड़े अधिकारियों व हरदोई समेत कई जिलों के जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सीडीओ समेत सरकारी अमला कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में है जुटा
। उत्तर प्रदेश का एक और महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे Ganga Express Way मेरठ से प्रयागराज तक 17,000 करोड़ रुपये की लागत से गंगा एक्सप्रेसवे बन कर हो गया है तैयार।
594 किलोमीटर लंबाई वाले देश के सबसे बड़े इस एक्सप्रेसवे के 464 किमी के भाग का निर्माण अदाणी समूह ने किया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बदायूं से प्रयागराज तक अपने अनुबंध वाले हिस्से को पूरा करते हुए प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए समूह की टीम जुटी हुई है।
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) बदायूं से हरदोई तक 151.7 किमी, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किमी और उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किमी यानी कुल 464 किमी एक्सप्रेसवे का निर्माण किया है।
तीन समूहों में छह-लेन एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है। पर्यावरण मंजूरी के बाद उन्नत मशीनों और तकनीकी से लैस कुशल तकनीशियनों के साथ इंजीनियरो की टीम एक्सप्रेसवे को मूर्त रूप देने के लिए मैदान में उतर चुकी है। Mariyam Times ko like, share, v follow kre
Mariyam Times news


