प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम से संबंधित तैयारी

गंगा एक्सप्रेसवे का र्लोकार्पण करने 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं हरदोई

 

प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम से संबंधित तैयारी की समीक्षा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 23 अप्रैल को अपराह्न पहुंच रहे हैं हरदोई

 

हरदोई डीएम अनुनए झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा समेत प्रशासनिक व पुलिस अमला पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी में युद्ध स्तर पर है जुटा

 

हरदोई।. आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 23.4.2026 एवं मा० प्रधानमंत्री जी के 29 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस -वे के लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत तैयारियों का जायजा लेने के उददेश्य से तहसील बिलग्राम के मल्लावां के राघौपुर का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने जनसभा स्थल, हेलीपैड, वृक्षारोपण स्थल को देखा तथा सम्बन्धित को समस्त व्यवस्थायें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये, इसमे किसी प्रकार की शिथिलता लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की समुचित व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं जनसुविधाओं का गहनता से अवलोकन कर सम्बन्धित को अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment