गंगा किनारे स्थित सभी ग्रामों में आरआरसी केन्द्रों की स्थापना की जाए: जिलाधिकारी

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग पूर्व में किये गए वृक्षारोपण की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
गंगा किनारे स्थित सभी ग्रामों में आरआरसी केन्द्रों की स्थापना की जाए। इन ग्रामों के लिए अलग से एक कार्ययोजना बनायी जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, डीएफओ शशिकांत अमरेश व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment